जोधपुर में एसीबी की स्पेशल यूनिट ने एक पटवारी को रिश्वत लेते ट्रैप किया है। आरोपी ने म्यूटेशन भरने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की थी। जैसे ही परिवादी शुक्रवार को रिश्वत राशि देने पहुंचा ACB ने पटवारी को ट्रैप कर दिया। ACB के एडिशनल SP ओमप्रकाश चौधरी की मॉनिटरिंग में ACB के इंस्पेक्टर मनीष चौधरी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने करीब रात 8 बजे पटवारी अंकुश बाघेला को ट्रैप किया। दरअसल पटवारी ने परिवादी से उसकी बंबोर में 25 दुकानों की जमीन का म्यूटेशन भरने की एवज में प्रति दुकान 5000 रुपए की मांग रखी थी। इसे लेकर परिवादी की ओर से ACB में शिकायत दी गई थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने ट्रैप का जाल बिछाया। शाम को पटवारी ने परिवादी को पैसे देने के लिए बुलाया। वह परिवादी की कार में हेलमेट लेकर बैठा, परिवादी से पैसे मांगे। परिवादी जब पैसे देने लगा तो उसने कहा कि हेलमेट में पैसे रख दो, जैसे ही उसने हेलमेट में पैसे रखे। इधर से ACB ने उसे पकड़ लिया। धुलाई में हेलमेट से कलर भी निकलने लगा। बाद में ACB टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू की। डेढ़ लाख में हुआ सौदा दरअसल परिवादी ने बम्बोर में साल 2022 में कृषि भूमि खरीदी थी। यहां परिवादी की जमीन का म्यूटेशन भरवाने के नाम पर पटवारी 2025 से चक्कर कटवा रहा था। बाद में उसने डेढ़ लाख रुपए रिश्वत राशि की डिमांड की। इसके बाद 1 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इसमें 75 हजार रुपए पहले मांगे, बाकी के रुपए बाद में देना तय किया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FbBJHf0
म्यूटेशन भरने की एवज में पटवारी ने मांगी रिश्वत:कार में हेलमेट लेकर घुसा, रुपए डालते ही एसीबी ने दबोचा; 75 हजार रुपए लेते किया ट्रैप
शनिवार, जुलाई 18, 2026
0
Tags

