टोंक जिला स्पेशल टीम ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बनेठा कस्बे में छापा मार कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब पांच लाख रुपए की 22 ग्राम स्मैक, एक किलो दस ग्राम गांजा और दो बाइक जब्त की है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर टोंक से चौथ का बरवाड़ा जा रहे थे। इनके पास अवैध मादक पदार्थ होने का इनपुट मिला। इस पर बनेठा में इन्हें पकड़ने के लिए टीम एक्शन मोड पर आ गई। डीएसटी ने इन दोनों लोगों को बनेठा में सप्लाई करते हुए पकड़ लिया। इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास पांच लाख की कीमत की 22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व 50 हजार रुपए की कीमत का 1 किलो 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक महंगी केटीएम बाइक व रॉयल एनफील्ड बाइक जब्त की गई। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना बनेठा पर एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थों को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। जिला स्पेशल टीम ने रिंकेश (22) पुत्र रोहित सांसी निवासी चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर और अफसर (26)पुत्र इशाक मोहम्मद निवासी मेंन बाजार चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wFShXv2
इनफिल्ड और केटीएम पर सप्लाई कर रहे थे स्मैक:2 गिरफ्तार, 1.10 किलो गांजा भी जब्त; टोंक डीएसटी की कार्रवाई
सोमवार, मार्च 16, 2026
0
Tags


