डूंगरपुर शहर में शनिवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद बादल छाए और हल्की बरसात हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने डूंगरपुर जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। शनिवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस का असर रहा, दोपहर में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शाम 5 बजे के बाद अचानक शहर के आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं और पहले बूंदाबांदी हुई, फिर बरसात का दौर शुरू हो गया। बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के कारण तापमान में कमी आई और दिनभर की गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होते ही किसान खेतों की ओर रुख करेंगे और निराई-गुड़ाई के बाद मक्का फसल की बुवाई करेंगे। हालांकि, डूंगरपुर शहर में बारिश हो रही थी, जबकि आसपास के 10 से 15 किलोमीटर के गांवों में सूखा रहा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tOsQZv0
दिनभर की गर्मी के बाद शाम को बरसे बादल:तापमान में गिरावट से गर्मी से मिली राहत, विभाग ने जारी किया था येलो अलर्ट
रविवार, जून 28, 2026
0
Tags

