राजाखेड़ा थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका का पीछा करने और दोस्ती नहीं करने पर अश्लील वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले को लेकर राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका के अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में करण (19) को 29 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने आज मामले में दूसरे आरोपी श्रीभगवान(22) पुत्र अशोक थाना राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया है। जिससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर 29 जुलाई को पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीर सिंह के साथ कांस्टेबल नेत्रपाल, चरन सिंह, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UdRQzmj
नाबालिग का अश्लील फोटो किया वायरल:राजाखेड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिता ने दर्ज कराया था मामला
रविवार, सितंबर 01, 2024
0
Tags

