ग्रैंड सीकर रोड, राजावास स्थित एन के पब्लिक स्कूल में रविवार को 'द आर्ट ऑफ एम्बिशन' नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को करियर दिशा और विकास के लिए एआई टूल्स के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को उनके करियर में सही दिशा देना और उन्हें विकास के लिए एआई टूल्स के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला के द्वितीय चरण में स्कूल के अध्यापक और अध्यापिकाओं के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय विद्यार्थियों के अध्ययन अध्यापन द्वारा क्षमताओं का क्रांतिकारी विकास था। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बदलावों को मध्य नजर रखते हुए विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। साथ ही यह भी बताया कि विद्यार्थियों में क्षमताओं का सही विकास अध्यापक के प्रभावशाली मूल्यांकन, सटीक मार्गदर्शन व मूल्य प्रशिक्षण द्वारा ही किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रख्यात वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए, जिनमें प्रो. डॉ. जयती शर्मा, हनी गोचर, दीपांशु सिंह, डेटा साइंस इंजीनियर और मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एन सी लूनायच, विशिष्ट अतिथि, निदेशक, कुलदीप सिंह शामिल थे। स्कूल की प्रधानाचार्या कविया प्रेमा, उप प्रधानाचार्य गौरव माथुर व समन्वयक, राम अवतार खुंटेटा के साथ सभी अध्यापक अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी आगंतुक मेहमानों, कार्यक्रम आयोजन कर्ता टीम वह अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए बताया कि स्कूल समय-समय पर मूल्य-परक शिक्षक व समुचित अधिगम प्राप्ति के मार्ग में विद्यार्थियों व अध्यापकों हेतु कार्यशालाओं का आयोजन करता रहेगा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tRYK8kM
एनकेपीएस में 'द आर्ट ऑफ एम्बिशन' कार्यशाला का आयोजन:स्टूडेंट्स को करियर दिशा और विकास के लिए एआई टूल्स के बारे में दी जानकारी
सोमवार, सितंबर 02, 2024
0
Tags

