बुधवार को नवनियुक्त आरएएस सेवा परिषद के अध्यक्ष महावीर खराड़ी के नेतृत्व में आरएएस सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरएएस अधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों और सेवा संबंधित समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। ताकि राजस्थान प्रदेश को और खुशहाल बनाया जा सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने मुख्यमंत्री को जूनियर स्केल अधिकारियों को आने वाली समस्याओं के निदान हेतु भी अवगत कराया गया और शीघ्र सभी स्केल में प्रोमोशन हेतु अवगत करवाया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और अध्यक्ष की ओर से आगामी अधिवेशन में कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री से पधारने हेतु भी निमंत्रण देकर आग्रह किया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष सहमति प्रदान की। अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल में नीतू राजेश्वर, पंकज ओझा, अरविंद सारस्वत, केसर लाल मीणा, हर सहाय मीणा, नवनीत कुमार, राजेश वर्मा, जुगल किशोर, जसवंत यादव, सुनील भाटी, योगेश श्रीवास्तव, भगवत सिंह राठौड़, राजेंद्र सिसोदिया, सावन कुमार चायल, अनुपम कायल, निमिषा गुप्ता, अजय आर्य, सुरेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, धारा सिंह, वीरेंद्र यादव, अशोक सांखला, बलवंत सिंह, गोपाल सिंह, अशोक कुमार, कैलाश नारायण, भगवत सिंह राठौड़, केशव कुमार, विनोद पुरोहित, लोकेश कुमार, सुमन कंवर आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही अध्यक्ष महावीर खराड़ी और आरएएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, अति मुख्य सचिव सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख सचिव कार्मिक वैभव गलरिया से मिलकर उन्हें पुष्प भेंट कर शिष्टाचार भेंट की गई। सभी ने कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पधारने हेतु भी निवेदन किया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9XTBmNJ
आरएएस सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात:जूनियर स्केल अधिकारियों को आने वाली समस्याओं को बताया; शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
गुरुवार, सितंबर 05, 2024
0
Tags


