लालसोट पुलिस ने सोमवार रात को कटवा गांव के पास से गोवंश से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। लालसोट थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को एक पिकअप सवाई माधोपुर से दौसा की ओर जा रही थी। उसे रुकवाकर तलाशी ली तो चार गायें मिलीं, जिन्हें छुड़वाया गया। मामले में आरोपी युनूस अली और महबूब कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये गोवंश को गोकशी के लिए यूपी में स्थित किसी बूचड़खाने में ले जा रहे थे। जिस पर पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9jBQr5d
पिकअप में ले जाई जा रही गायें छुड़वाई:दो तस्कर गिरफ्तार, गोकशी के लिए ले जा रहे थे यूपी
बुधवार, सितंबर 04, 2024
0
Tags


