जोधपुर में 50 साल की महिला का टुकड़े कर मर्डर कर दिया। इसके बाद उसका शव जमीन में गाड़ दिया गया। महिला का शव 10 फीट गहरे गड्ढे में मिला। वह तीन दिन से गायब थी। घटना जोधपुर के बोरानाड़ा थाना क्षेत्र के गंगाणा गांव की है। बुधवार रात पुलिस व FSL की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को बाहर निकाला। सरदारपुरा एसएचओ दिलीप सिंह ने बताया अनिता चौधरी (50) के शरीर के 4 टुकड़े किए गए हैं। सिर, दोनों हाथ और धड़ को अलग कर दिया। अनिता तीन दिन पहले घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। अनिता की गुमशुदगी मंगलवार को दर्ज की गई थी। इस बीच पुलिस को गंगाणा गांव में महिला का शव दबे होने की जानकारी मिली। बुधवार रात एडिशनल डीसीपी निशांत भारद्वाज पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदा गया तो उसमें अनिता का शव निकला। अनिता ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9BeuKcJ
जोधपुर में महिला के टुकड़े कर शव जमीन में गाड़ा:जेसीबी से 10 फीट गड्ढा खोदकर बाहर निकाला, 3 दिन से घर से गायब थी
गुरुवार, अक्टूबर 31, 2024
0

