जोधपुर में आपसी रंजिश को लेकर 2 दिन पहले हुए विवाद में जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन किया है। विक्की फाइटर पर हुए जानलेवा हमले मामले में देवनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को डिटेन किया है। वहीं एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। बता दें कि इस मामले में 10 आरोपी नामजद हुए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं मामले में रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लिया। गौरतलब है कि जोधपुर के 12वीं रोड चौराहे के पास 19 जून की रात को विवाद हो गया था। जहां आपसी रंजिश में दूसरे गुट ने विक्की फाइटर ओर सन्नी हंस पर हमला कर दिया था। इसमें फायरिंग भी की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल विक्की की जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि सन्नी घायल हो गया था। ये आरोपी हैं नामजद पुलिस ने इस मामले में अजय घारू, विशाल पंडित, चीकू, सुनील तेजी सहित नामजद आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया था, जबकि अब एक ओर आरोपी को डिटेन किया गया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें… जोधपुर में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, VIDEO:सरेआम दो युवकों को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर की फायरिंग जोधपुर में कार रिपेयर करवाने आए दो युवकों को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद दोनों को गोली मारी दी। गंभीर हालत में घायल युवकों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DXFYpeR
हमले में युवक की मौत मामले में एक आरोपी डिटेन:नामजद 10 आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश; रंजिश में की थी फायरिंग
सोमवार, जून 22, 2026
0

