राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जलदाय विभाग के तत्वावधान में जलभवन में पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महेन्द्र शर्मा ने पानी बचाओ, पेड़ लगाओ और जल ही जीवन है का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया, जिसे उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा सराहा गया। संयोगवश इसी दिन राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा का जन्म दिन होने के कारण सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा उनका साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विभागीय अधिकारियों में मुख्य अभियंता दिनेश गोयल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुधीर बंसल व शुभांषु दीक्षित सहित अन्य अभियंतागण व कर्मचारी उपस्थित रहें । इसके अलावा प्रदेश के लगभग सभी कर्मचारी महासंघों, संघों के अध्यक्ष भी पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहें। इनमें महासंघ अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह राठौड और सूरज प्रकाश टांक सहित कर्मचारी नेता कुलदीप यादव विजय सिंह राजावत, बाबूलाल शर्मा, महेश झालानी, विजय सिंह, गेगराज सैनी, मोहनलाल शर्मा, महेन्द्र शेखावत, पवन शर्मा, रमेश त्रिपाठी सर्वेश्वर शर्मा अमित शर्मा मुकेश शर्मा राजकुमार भांबू प्रमुख है। कार्यक्रम में सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष बुद्विप्रकाश शर्मा और पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा के साथ-साथ दी बार एसोशिएशन के अध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव राजकुमार शर्मा सहित विजयसिंह पूनियां, रजनीश गौड, सुरेश कुमार शर्मा, रविन्द्र शर्मा, पंकज पचलंग्या, करणसिह राठौड़, नन्दकिशोर संत, गंगाराम शर्मा, मनीष मिश्रा, रमेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, दशरथ सिंह राजावत और विमलेश पूनियां अधिवक्ताओं द्वारा भी शिरकत की गई । महेन्द्र शर्मा द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संकल्प लिए जाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BAgCkLO
जलभवन में पर्यावरण संरक्षण-जल बचाने की थीम पर कार्यक्रम आयोजित:पानी बचाओ, पेड़ लगाओ और जल ही जीवन है का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
शनिवार, अक्टूबर 26, 2024
0
Tags


