पाली में हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा के पास गुरुवार रात करीब 9:30 बजे की है। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। सभी महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले हैं। शिवगंज से अपने दोस्त की कार लेकर गए थे जोधपुर सांडेराव थाने के SHO लक्ष्मणसिंह ने बताया- कोल्हापुर (महाराष्ट्र) का एक व्यापारी परिवार सहित शिवगंज (सिरोही) आया था। यहां अपने परिचित व्यापारी से कार लेकर वह परिवार सहित जोधपुर गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे शिवगंज लौटते समय हाईवे पर केनपुरा के पास इनकी कार बेकाबू हो गई। कार का बैलेंस बिगड़ते ही वह पलटते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। 2 घायलों को सांडेराव के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेज स्पीड में होने के कारण कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान सभी उसमें फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला। फिलहाल मरने वालों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Y6vpQDL
पाली में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत:दोस्त से कार लेकर जोधपुर गया था महाराष्ट्र का रहने वाला परिवार
शुक्रवार, नवंबर 15, 2024
0
Tags

