शहर में पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर अक्षय गोदारा से मुलाकात की। इन्होंने कलेक्टर को शहर के आमजन, व्यापारियों और होटल रेस्टोरेंट संचालक की समस्याओं के बारे में बताया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला वक्फ बोर्ड के उपाध्यक्ष हारुन खान व पूर्व छात्रसंघ सचिव जितेंद्र जारवल ने कहा कि अभी शादी विवाह का सीजन है। रात 10 बजे तक ग्राहकी रहती है। दुकान के माल को समेटने में भी समय लगता है। ऐसे में 10 बजे से पहले मार्केट बंद कराना गलत और संवेदनहीन फैसला है। साथ ही पुलिस की ओर से बंद के नाम पर लोगों को परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट को रात 10 बजे बंद करने से मुक्त रखते हुए इन्हें 12 बजे तक का समय दिया जाए। बस स्टैंड, अस्पताल कैंटीन रात 11 बजे तक खुली रखने, चौपाटी बाजार व अन्य रेहड़ी लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों को भी बंद के नाम पर परेशान नहीं किए जाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया है। बूंदी. पुलिस व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देते।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/clxefm1
शहर में पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला
गुरुवार, नवंबर 14, 2024
0
Tags

