छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, आंध्रप्रदेश में अलवर के प्याज की हुई मांग अलवर| अलवर के प्याज की अच्छी क्वालिटी के चलते 5 और राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, उतराखंड, हिमाचल और आंध्रप्रदेश में भी इसकी मांग बढ़ी है। अब अलवर से 11 राज्यों में प्याज जा रहा है। मंडी में शनिवार का अवकाश होने के कारण शुक्रवार की तुलना में रविवार को 5 हजार कट्टे प्याज की कम आवक हुई। भाव में 80 रुपए मण की गिरावट रही। प्याज मंडी में रविवार को 75 हजार कट्टे प्याज की आवक हुई। प्याज के थोक भाव 920 से 1320 रुपए मण रहे। प्याज के खुदरा भाव 30 से 40 रुपए किलो रहे। प्याज के थोक व्यापारी प्रताप सिंह सैनी ने बताया कि रविवार को प्याज मंडी में 70 हजार प्याज के कट्टों की आवक हुई। यानी 35 हजार क्विटंल प्याज आया। प्याज के थोक भाव 920 से 1320 रुपए मण रहे। शनिवार को प्याज मंडी का अवकाश था। शुक्रवार को 75 हजार प्याज के कट्टों की आवक हुई थी। यानी 30 हजार क्विंटल प्याज आया था। क्वालिटी के अनुसार प्याज के थोक भाव 800 से 1400 रुपए मण रहे थे। प्याज के खुदरा भाव 40 से 50 रुपए किलो थे। पहले दिल्ली, बिहार, पंजाब, असम, उड़ीसा और पश्चिमी बंगाल प्याज जा रहा था। अलवर के प्याज की क्वालिटी अच्छी होने के कारण अब छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल, उतराखंड, आंध्रप्रदेश में भी प्याज की मांग बढ़ गई है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VeNCryD
5 और राज्यों में अलवर के प्याज की मांग, अब 11 राज्यों में सप्लाई, थोक भाव
सोमवार, नवंबर 25, 2024
0
Tags

