बूंदी के नैनवां उपखंड में शुक्रवार रात को मानपुरा गांव में गोवर्धन पूजा के साथ हल की भी पूजा की गई। यह परंपरा किसान महापंचायत की ओर से 3 साल पहले शुरू की गई थी। जिसका उद्देश्य यह था कि किसानों के जीवन में सुख समृद्धि लाने वाले हल की सामूहिक पूजा अर्चना की जाए। सामूहिक पूजा के दौरान किसान आपसी मनमुटाव भूल जाता है । हल की पूजा कर किसान अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना करता है। इस आयोजन में किसान महापंचायत के पदाधिकारी की भूमिका रहती है | मानपुर में शुक्रवार रात आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान पदम कुमार नागर, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी,किसान महा पंचायत के जिला अध्यक्ष तुलसीराम सैनी,ब्लॉक अध्यक्ष भरत राज मीणा ने अतिथियों के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। किसानों द्वारा अतिथियों को साफा माला बनाकर स्वागत किया गया। प्रधान कार्यक्रम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का यह ऐसा गांव है ,जहां हल पूजा के इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन होता है। उन्होंने किसानों से कहा कि आने वाले दीपक उत्सव में हर गांव में इस प्रकार हल पूजन का कार्यक्रम किया जाना चाहिए l वहीं, किसान महा पंचायत के जिला अध्यक्ष तुलसीराम सैनी ने कहा कि किसान महापंचायत अराजनैतिक संगठन है। जिसके माध्यम से किसानों की पीड़ा को सरकार तक अवगत कराकर समाधान किया जाता है। इसके बाद परंपरागत वाद्य यंत्र एवं महिलाओं के मंगल गीत के साथ हल पूजा की गई। इस दौरान युवाओं ने जमा कर आतिशबाजी भी की गई | कार्यक्रम का दौरान किसान महा पंचायत के जिला महामंत्री कजोड़ मल धाकड़ सहित कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PEqbml7
मानपुरा गांव में हुआ हल पूजन का अनूठा आयोजन:पिछले तीन साल से जारी है यह परंपरा, किसानों की खुशहाली की कामना
सोमवार, नवंबर 04, 2024
0
Tags

