दैनिक भास्कर समूह के अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल के 80वें जन्मदिवस पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। रमेश जी के कार्यों को आगे बढ़ते हुए भास्कर परिवार आज शनिवार को देश के 243 शहरों में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कड़ी में जयपुर में दैनिक भास्कर कार्यालय में भी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित हुआ। यहां एकत्रित ब्लड सरकारी ब्लड बैंकों को दिया गया ताकि जरूरतमंदों को मदद हो सके। जयपुर सहित पूरे राजस्थान के सभी जिलों में स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल के 80वें जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 2100 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। आइए अपनी रंगो भरी दुनिया को कैनवस पर साकार करें और हर विचार को रूप दें। इस विचार के साथ ही जेएलएन मार्ग स्थित भास्कर कार्यालय में दैनिक भास्कर समूह के अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल के 80वें जन्मदिवस पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव पर छोटे-छोटे बच्चों ने पेंटिंग करके अपने सपनों को रंगों में उकेरा। यहां करीब 50 से ज्यादा बच्चों ने अलग-अलग पेंटिंग बनाई जिसमें भरे रंग बच्चों की ही तरह खास थे। सभी बच्चों को कार्यक्रम के अंत में उपहार भी दिए गए। यहां देखें फोटोज
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4rOJqvw
प्रेरणा दिवस पर बच्चों ने की पेंटिंग:दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल के 80वें जन्मदिवस पर 2100 यूनिट ब्लड डोनेट
रविवार, दिसंबर 01, 2024
0
Tags

