सादुलपुर के घनाउ गांव में एक 4 साल के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पिता सत्यवीर गोस्वामी ने हिसार के सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। सत्यवीर गोस्वामी ने बताया कि उनके पुत्र कर्ण की नाक में तकलीफ होने के कारण 30 नवंबर को हिसार के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन दोपहर करीब 1 बजे किया गया, लेकिन शाम 6 बजे तक बच्चे को होश नहीं आया। इसके बावजूद चिकित्सकों ने उसे बेहोशी की हालत में ही छुट्टी दे दी। दुलपुर लौटने के बाद भी कर्ण को होश नहीं आया। तबीयत बिगड़ने पर उसे राजगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस को दी मौखिक शिकायत घटना के बाद सत्यवीर गोस्वामी ने राजगढ़ पुलिस को मौखिक शिकायत की। चूंकि मामला हिसार का था, पुलिस ने कार्रवाई के लिए उन्हें हिसार भेजा। इसके बाद पिता ने हिसार के सिटी पुलिस थाने में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और परिजन न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aIANOnQ
नाक के ऑपरेशन के बाद मासूम की मौत:परिजनों ने हिसार के एक निजी अस्पताल पर गलत इलाज करने का लगाया आरोप
मंगलवार, दिसंबर 03, 2024
0
Tags

