भरतपुर के घुनैनी नगलातीर निवासी चतर सिंह (62) और उनकी पत्नी रूपन देवी घर से अखंड ज्योत जलाकर रवाना हुई। दोनों 282 किलोमीटर की दंडवत यात्रा करते हुए खाटूश्यामजी पहुंचे और रविवार को बाबा श्याम के दर्शन करके मनोतियां मांगी। दंडवत यात्री चतर सिंह यात्रा के दौरान पहले खड़े होते है, दोनों हाथ जोड़कर बाबा श्याम को याद करते है, इसके बाद बाबा श्याम को दंडवत प्रमाण करते हुए 282 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए रविवार को खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। चतर सिंह ने बताया कि परिवार में सुख समृद्धि बनी हुई है। यह सुख समृद्धि आने वाली पीढ़ियों में बनी रहे, इसके लिए बाबा श्याम से गुहार लगाने के लिए घर से 2 अक्टूबर को अखंड ज्योत के साथ बाबा श्याम की फोटो ठेली में सजाकर दंडवत यात्रा प्रारंभ की थी। जो लगातार दंडवत यात्रा करते हुए बाबा श्याम की कृपा से उनके दरबार में पहुंच गए है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TCJykXB
282 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर बुजुर्ग पहुंचे खाटूश्यमाजी:भरतपुर से यात्रा कर किए बाबा श्याम के दर्शन, मनोतियां मांगी
सोमवार, दिसंबर 02, 2024
0
Tags

