कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपलटन में गत दिनों सूने मकान में की गई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो चोरी करने वाले।और एक चोरी का माल खरीदने वाला शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा छुपा कर रखे चुराए गए गहने और नगदी बरामद किए है। कोतवाली प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि 6 दिसंबर को कुम्हारों की चौकी कालीपलटन निवासी मोहम्मद युसुफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि फरियादी सपरिवार 5 दिसंबर को पारिवारिक कार्य से जयपुर गया था। दूसरे दिन जब वह घर आया तो मकान व कमरें की आलमारी के ताले टूटे हुए थे। आलमारी के लॉकर से नगदी व सोने-चांदी के जेवर नहीं मिले। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट कार्रवाई करते हुए जांच शुरु की। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी सहायता से भी चोरों का सुराग लगाया गया। आज पुलिस ने इस चोरी के मामले में आरोपी पाडे वाला घेर कालीपलटन निवासी एजाज उर्फ मोटा पठान (22) व 26 वर्षीय जावेद पठान (26) को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ की गई तो इन्होने नदीम को चुराया गया माल बैचने की बात बताई। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले नदीम को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चुराए गए सोने के कानों के दो झुमके व दो बालिया, चांदी की दो पायजेब, 19 हजार 500 रुपए और गोल्ड प्लेटेडे आर्टिफिशेल ज्वैलरी, गले के चार हार, 28 कानों के झुमके, 3 टीका, 6 चुडिया, 2 पायजेब, 2 कानो का झेला, 2 बालिया, 2 हार आदि।बरामद किए है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iH5NKAr
चोरी के दो आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार:कालीपलटन में की थी चोरी,आरोपियों से चोरी किए गहने और नगदी बरामद
मंगलवार, दिसंबर 10, 2024
0
Tags

