राजसमंद में रविवार को प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित कलेक्टर बालमुकुंद असावा, एसपी मनीष त्रिपाठी, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, एडिशनल एसपी (महिला सेल) रजत सहित पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे। गृह राज्य मंत्री बेढम ने लूट, हत्या, डकैती, मारपीट, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी के प्रकरणों की समीक्षा की। इसके साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराध में दर्ज प्रकरण की स्थिति को देखा। साथ ही साइबर क्राइम को लेकर भी विशेष रूप से सजग रहने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क हादसों और उनकी रोकथाम के उपायों, आपराधिक घटनाओं पर कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से सजग रहने पर जोर दिया गया। पुलिस संसाधनों और जन शक्ति को मजबूत करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HKiW65g
गृह राज्य मंत्री का राजसमंद दौरा:पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की
सोमवार, दिसंबर 09, 2024
0
Tags

