राजस्थान के वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को राज्य का दूसरा बजट पेश किया। इस बजट में गौशालाओं को 15% अधिक अनुदान देने की घोषणा की गई है। अखिल भारतीय गोशाला सहयोग परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी को इस बजट के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा- यह बजट गोशालाओं, गोपालकों और किसानों के लिए विशेष सहायक साबित होगा। सरकार ने गौशालाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए अनुदान में बढ़ोतरी का फैसला किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्थान में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। यह बजट समाज के सभी वर्गों के लिए लाभदायक साबित होगा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bEFhz9u
राजस्थान बजट: गौशालाओं को मिलेगा 15% ज्यादा अनुदान:किसान और गोपालकों को राहत, अखिल भारतीय गोशाला सहयोग परिषद ने बताया- अनुदान में बढ़ोतरी का फैसला
गुरुवार, फ़रवरी 20, 2025
0
Tags

