पाली में शुक्रवार को 4 साल का बच्चा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। सीढ़ियां चढ़ते समय वह 8 फीट की ऊंचाई से गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उपचार के लिए उसे बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पाली शहर के राजेंद्र नगर विस्तार निवासी संदीप का 4 साल का बेटा गोपाल शुक्रवार दोपहर घर में खेल रहा था। इस दौरान वह सीढ़ियों से छत पर जाने के लिए चढ़ रहा था। पैर फिसलने से गोपाल 8 फीट की ऊंचाई से गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zFderBk
पाली में 4 साल का बच्चा सीढ़ियों से गिरकर घायल:सिर में आई गंभीर चोट; बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती, इलाज जारी
शनिवार, अप्रैल 05, 2025
0
Tags


