हनुमानगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई में पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ के डबली चौकी प्रभारी कुलदीप मीणा और कॉन्स्टेबल विष्णु कुमार ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी की पहचान करणीसर के वार्ड नंबर-14 निवासी सतपालसिंह उर्फ बबलू (24) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 (1-बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई जसकरण सिंह कर रहे हैं। दूसरी कार्रवाई में थाना सदर हनुमानगढ़ के थानाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान एक और युवक को पकड़ा। पीलीबंगा के चक रमाणा (सदासिंहवाला) के वार्ड नंबर 10 निवासी सोनु कुमार (22) के पास से 65 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच हनुमानगढ़ टाउन थाने की एसआई ज्योति कर रही हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी अजय कुमार के साथ लालचंद, कॉन्स्टेबल गुरमीत और कॉन्स्टेबल धर्मपाल की टीम शामिल थी। छिलका पोस्त के साथ आरोपी धरा हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी नरेश कुमार (53) को सेक्टर 12 से 2 किलो 253 ग्राम छिलका पोस्त के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच हनुमानगढ़ टाउन के थानाधिकारी सुभाष चंद कच्छावा कर रहे हैं। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही। चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार खुईयां पुलिस थाने के थानाधिकारी जगदीश पाण्डर के नेतृत्व में टीम ने जबरासर के रहने वाले सागरराम (43) को 708 ग्राम पोस्त चूरा के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना पल्लू के थानाधिकारी सुशील कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NhxV5rv
जिंदा कारतूस और 65 ग्राम अफीम जब्त:दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
सोमवार, अप्रैल 07, 2025
0
Tags

