आदर्श नगर के खंडेलवाल सेवा सदन में ईलीगैंटे MUN का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक अनूठे आईपीएल ऑक्शन हाउस का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने क्रिकेट टीम के मालिक बनकर खिलाड़ियों की करोड़ों में बोली लगाई। प्रत्येक टीम को 100 करोड़ रुपए की बजट सीमा में 13 खिलाड़ियों की टीम बनानी थी। कार्यक्रम में 14 से अधिक डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। दो टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन देवांश गोधा, हानु चौहान, निलाक्ष अधीकारी और रक्षित शर्मा ने किया। जीसी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक और समाजसेवी यशवंत कुमार चौरडिया विशिष्ट अतिथि थे। प्रतियोगिता में दिव्यांश जैन और सचिन बसरानी की टीम CSK विजेता रही। अनुज गुप्ता और ऋषि बसरानी की टीम MI दूसरे स्थान पर रही। आयोजन को सफल बनाने में रामेश्वरम क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, भव्यराज हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी, गांधी विकास समिति और मसाला मिनिस्ट्री का योगदान रहा। यह आयोजन युवाओं में रणनीति, व्यापारिक सोच और टीम प्रबंधन की भावना को प्रेरित करने वाला रहा। ईलीगैंटे MUN ने साबित किया कि नवाचार और शिक्षा का संयोजन बेहतरीन परिणाम दे सकता है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6tHzlnV
आदर्श नगर में हुआ अनोखा IPL ऑक्शन:100 करोड़ की बजट सीमा में 13 खिलाड़ियों की टीम बनाई, CSK बनी विजेता
मंगलवार, अप्रैल 08, 2025
0
Tags

