उत्तर भारत के प्रमुख जैन तीर्थ स्थल श्री महावीर जी में भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। 7 अप्रैल से शुरू हुए लक्खी मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। 13 अप्रैल को भगवान महावीर की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में जैन ध्वज दिखाकर रथ यात्रा को रवाना करेंगी। रथ यात्रा मुख्य मंदिर से नदी तट तक बैंड-बाजे के साथ निकाली जाएगी। गंभीर नदी के जल से भगवान महावीर की प्रतिमा का पंचामृत कलशाभिषेक होगा। मेले में प्रतिदिन भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में सामूहिक पूजन, आरती और शास्त्र प्रवचन हो रहे हैं। 12 अप्रैल को श्री वीर संगीत मंडल जयपुर के सहयोग से विशेष पूजा का आयोजन किया गया। उप जिला कलेक्टर हेमराज गुर्जर और प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने मेले का निरीक्षण किया। शनिवार रात 8:30 बजे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। 13 अप्रैल की शाम को घुड़दौड़ और ऊंट दौड़ का आयोजन होगा। मेले का समापन 14 अप्रैल को कुश्ती दंगल और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ होगा। मेले में देश भर से लाखों जैन श्रद्धालुओं के साथ आसपास की सभी जातियों के लोग शामिल हो रहे हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YVsLSgT
भगवान महावीर की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी रवाना, घुड़दौड़ और ऊंट दौड़ का आयोजन होगा
रविवार, अप्रैल 13, 2025
0
Tags


