राजस्थान के राणाप्रताप नगर झोटवाड़ा स्थित बालाजी झुंझारजी धाम से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक विशाल निशान पदयात्रा निकाली गई। यात्रा गुलाबी नगर का भ्रमण करते हुए ढहर के बालाजी मंदिर पहुंची, जहां निशान अर्पित किए गए। बालाजी झुंझारजी धाम के सेवक कपिल महाराज ने बताया कि इससे पहले रात में एक विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस जागरण में कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। बालाजी झुंझारजी महिला सेवा समिति की अध्यक्ष उर्मिला पारीक के अनुसार, निशान अर्पण के बाद मंदिर में बालाजी महाराज को भोग लगाया गया। इसके बाद हजारों भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक कपिल महाराज के मार्गदर्शन में चला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर निशान यात्रियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर कपिल पारीक और उर्मिला पारीक ने सभी कार्यकर्ताओं और भक्तों का आभार जताया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tKZlMHW
हनुमान जन्मोत्सव: झुंझारजी धाम से निकली निशान यात्रा:हजारों भक्तों ने की पंगत प्रसादी, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
सोमवार, अप्रैल 14, 2025
0


