बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के कड़ुआ आमरी गांव में गुरुवार को जिलेटिन छड़ से धमाका हो गया। युवक मछली पकड़ने के लिए जिलेटिन छड़ लेकर गया था। लेकिन हाथ में ही छड़ (टोटा) फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उदयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आमरी गांव निवासी गट्टूलाल पुत्र बक्सू गुरुवार को मछली पकड़ने जा रहा था। इसके लिए इस्तेमाल में लिया जाने वाला टोटा उसके हाथ में ही फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि गट्टूलाल के दोनों हाथों के चीथड़े उड़ गए और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को एमजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उदयपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र पर रेफर कर दिया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i9SBkWa
मछली मारने के लिए जिलेटिन-छड़ ले गया, हाथ में फटी:धमाके से हाथों के चीथड़े उड़े; एमजी अस्पताल से उदयपुर किया रेफर
शुक्रवार, अप्रैल 04, 2025
0
Tags