जयपुर के महिंद्रा सेज स्थित आईसीएस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड में कौशलम फाउंडेशन की ओर से सोमवार को निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि रणवीर सिंह त्यागी और गुरु सारण ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कालवाड़ा, नेवटा, महापुरा और बगरू क्षेत्र से कुल 170 विद्यार्थियों ने इस कैंप में पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के निदेशक कुणाल जैन, सचिव नारायण प्रकाश विजयवर्गीय, आईटी हेड जितेंद्र सिंह और एचआर हेड साक्षी नेगी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता त्यागी ने विद्यार्थियों को नेतृत्व कौशल और सही निर्णय लेने का मार्गदर्शन दिया। यह कैंप 9 जून से 9 जुलाई 2025 तक चलेगा। कैंप प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एक महीने के इस कैंप में विद्यार्थियों को एंटरप्रेन्योरशिप, कंप्यूटर कोर्सेस, इंग्लिश स्पीकिंग और बिजनेस डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सचिव विजयवर्गीय ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0S9ieuG
कौशलम फाउंडेशन का समर कैंप शुरू:170 विद्यार्थियों को एक महीने तक मिलेगा कंप्यूटर और बिजनेस का प्रशिक्षण
मंगलवार, जून 10, 2025
0
Tags

