कारवारी-पीलुकापुरा में आयोजित गुर्जर महापंचायत के बाद उपजे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस द्वारा रेल पटरियों पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने से गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है। गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने बताया- महापंचायत में MBC के हजारों लोगों ने भाग लिया था। उनका कहना है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने गुर्जर समाज के साथ विश्वासघात किया है। महापंचायत में किए गए समझौते से नाराज होकर युवा रेल पटरियों पर पहुंच गए थे। इस घटना को लेकर कई टीवी चैनलों ने लाइव कवरेज भी किया था। भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक ने स्वयं आगे आकर युवाओं को रेल पटरियों से हटने की अपील की थी। उन्होंने मुकदमा दर्ज न करने का आश्वासन भी दिया था। हिम्मत सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार गुर्जर समाज की मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री और गृहराज्य मंत्री महापंचायत की मॉनिटरिंग कर रहे थे। सरकार की इस कार्रवाई से शासन-प्रशासन और जनता के बीच विश्वास टूट रहा है। उन्होंने कहा- मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अनुरोध करता हूं आप अपना धर्म निभाइये हम भी अपना कर्तव्य निभाएंगे। आपको बता दे ये समाज के नौजवान है और रेल पटरी अपने लिये नहीं ,पूरे समाज के लिए रोकी थी। यदि भाजपा सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई की तो बहुत जल्द सड़कों और रेल की पटरियों पर आंदोलन हो जाएगा आप तैयारी रखना।ये मेरी चेतावनी नहीं धमकी समझना।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zuoB29k
गुर्जर आंदोलन में नया मोड़:महापंचायत के बाद रेल पटरी पर पहुंचे युवाओं पर मुकदमा, हिम्मत सिंह ने जताया विरोध
मंगलवार, जून 10, 2025
0
Tags

