श्री हरे-कृष्णा स्पंज आयरन लिमिटेड ने NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर अपना आईपीओ लाने की घोषणा की है। कंपनी का आईपीओ 24 जून से 26 जून 2025 तक खुला रहेगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹56 से ₹59 का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के तहत 50.70 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी को 29.91 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। निवेशकों को कम से कम 2,000 शेयरों के लॉट में बोली लगानी होगी। आईपीओ में से 24.02 लाख शेयर क्यूआईबी को, 7.24 लाख शेयर एनआईआई को, 16.86 लाख शेयर रिटेल निवेशकों को और 2.58 लाख शेयर मार्केट मेकर्स को आवंटित किए जाएंगे। कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सिलतारा-रायपुर में कैप्टिव पावर प्लांट स्थापित करने में करेगी। इसके लिए 23 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बाकी राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। 2003 में स्थापित यह कंपनी स्पंज आयरन के निर्माण और बिक्री का काम करती है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 13.45 एकड़ में फैली कंपनी की फैक्ट्री की सालाना उत्पादन क्षमता 30,000 मीट्रिक टन है। इस आईपीओ का प्रबंधन हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड कर रही है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UrCf3pB
श्री हरे-कृष्णा स्पंज आयरन का आईपीओ 24 जून से:₹56-59 प्रति शेयर का प्राइस बैंड, 29.91 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
बुधवार, जून 25, 2025
0
Tags

