जैसलमेर की सांकड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सांकड़ा थाना पुलिस SHO राण सिंह ने बताया कि जनवरी महीने से दौलाराम उर्फ डालूराम जाट फरार था। दौलाराम प्रतिबंधित टैबलेट टर्माडोल का सप्लायर था। पुलिस ने तस्कर पर 2 हजार का इनाम भी रखा था। आरोपी को बायतु से गिरफ्तार किया गया। दौलाराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। प्रतिबंधित टैबलेट मामले में था फरार SHO राण सिंह ने बताया- सांगड़ थाना पुलिस ने जनवरी महीने में फतेहगढ़ कस्बे में एक मेडिकल शॉप पर दबिश दी। मेडिकल शॉप से 1200 प्रतिबंधित टर्माडोल टैबलेट बरामद की। मेडिकल शॉप के मालिक रसूल खान को NDPS एक्ट में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने टर्माडोल बायतु निवासी दौलाराम उर्फ डालूराम पुत्र जोगाराम जाट से खरीदना बताया था। NDPS एक्ट मामले की जांच सांकड़ा थाना प्रभारी राण सिंह को दी गई। राण सिंह ने बताया- दौलाराम की तलाश में कई जगह दबिश दी, मगर वो पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने उस पर 2 हजार का इनाम रखा। काफी तलाश के बाद तकनीकी मदद व मुखबिरों की सहायता से दौलाराम को बायतु के नजदीक एक गांव के पास से गिरफ्तार किया। ये रहे पुलिस टीम में शामिल पुलिस ने पूछताछ के बाद उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। दौलाराम को गिरफ्तार करने में सांकड़ा थानाप्रभारी राण सिंह समेत ASI गोरखा राम, कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह, रिंकेश कुमार, प्रतापसिंह व अशोक कुमार शामिल रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uQDTLb5
प्रतिबंधित टर्माडोल टैबलेट का सप्लायर गिरफ्तार:इनामी बदमाश बायतु से पकड़ा, कोर्ट ने भेजा जेल
रविवार, जून 29, 2025
0
Tags


