जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर साधेवाला इलाके में एक युवक और नाबालिग लड़की के शव मिलने का मामला सामने आया है। दोनों शव के पास से पाकिस्तान की सिम और आईडी कार्ड मिले हैं। चरवाहों ने रेत के टीलों पर दोनों के शव देख ग्रामीणों को सूचना दी, जिस पर ग्रामीणों ने तनोट थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। युवक और नाबालिग के शव भारत-पाकिस्तान तारबंदी के करीब 10-12 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा के साधेवाला इलाके में मिले हैं। शव करीब एक हफ्ते पुराने लग रहे हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि साधेवाला इलाके में रेत के टीलों पर दो शव मिलने की ग्रामीणों ने सूचना दी। जिस पर तनोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को रामगढ़ सीएचसी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का खुलासा होगा। शव भारत के हैं या पाकिस्तान के इसकी जांच की जा रही है। पाकिस्तान की सिम और ID कार्ड बरामद जानकारी के अनुसार दोनों के पास से पाकिस्तान की मोबाइल सिम, ID कार्ड और अन्य डॉक्युमेंट्स मिले हैं। आईडी कार्ड में युवक का नाम रवि कुमार (18) और नाबालिग का नाम शांति (15) है। दोनों के पाकिस्तान से भागकर भारत की सीमा में घुसने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने दोनों के शवों को रामगढ़ सीएचसी लेकर आई है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। संभवतया प्यास से मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस और बीएसएफ कर रही जांच जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की सिम और ID कार्ड के साथ मिले शवों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों, सीमा सुरक्षा बल, जैसलमेर पुलिस शवों की पहचान में लगे हैं। आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों पाकिस्तान से वीजा लेकर जैसलमेर आ सकते हैं साथ ही तारबंदी पार कर आने की आशंका भी जताई जा रही है। एजेंसियां सभी पहलुओं को लेकर जांच में लग गई हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dvB8sXn
बॉर्डर के पास युवक-नाबालिग लड़की शव के शव मिले:डेड बॉडी के पास पाकिस्तानी सिम व आईडी कार्ड मिले, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
रविवार, जून 29, 2025
0
Tags


