बूंदी में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना रायथल क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार थानाधिकारी राजाराम जाट के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया और बयान दर्ज किए गए। जांच में आरोपी पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट तहत अपराध प्रमाणित पाया गया। पुलिस ने 28 जून 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया। वह देवजी का थाना हिण्डोली का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी राजाराम जाट के नेतृत्व में ब्रजमोहन हेड कॉन्स्टेबल, अजीत कुमार कॉन्स्टेबल, हनुमान कॉन्स्टेबल और सुमित्रा मकानिक शामिल थे। इस कार्रवाई में ब्रजमोहन हेड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Wk93e5M
बूंदी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी
रविवार, जून 29, 2025
0


