डूंगरपुर में अग्रवाल समाज की ओर से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 12वें स्थापना दिवस पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहर के महावीर इंटरनेशनल संस्था परिसर में आयोजित हुए शिविर में 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक केके गुप्ता ने बताया कि संस्था के 12वें स्थापना दिवस के मौके पर देश भर में अग्रवाल समाज की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। गुप्ता ने बताया कि रक्तदान को महादान बताया गया है और एक यूनिट रक्त 4 लोगों का जीवन बचा सकता है। इसलिए अग्रवाल समाज ने रक्तदान शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया। केके गुप्ता सहित अतिथियों ने शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। शिविर में सर्व समाज के 20 लोगों ने रक्तदान किया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HhSWld3
वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर:20 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, एक यूनिट से 4 लोगों की जान बचेगी
सोमवार, जुलाई 21, 2025
0
Tags


