सवाई माधोपुर के समीपवर्ती सूरवाल गांव के एक घर में आग लगने से लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया। यहां गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई थी। ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर को हरिपाल पुत्र हरदेवा माली के मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ। जिसके कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, मकान में रखा सभी सामान जलर गया। आग लगने से हरिपाल माली का रसोई गैस सिलेंडर, घरेलू उपयोग के बर्तन व सामान, कपड़े, पलंग, बिस्तर, गद्दे, पानी की टंकी, घर में रखे आभूषण जल गए। आग लगने से यहां करीब सवा तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना प्राप्त होते ही पटवारी संबंधित टीम के साथ घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। यहां पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान हरिपाल माली से DMIS पोर्टल के माध्यम से सहायता के लिए आवेदन दर्ज करवाया गया है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से हरिपाल की माली हालत को देखते हुए जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WIt7MVl
घर में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग:तीन लाख रुपए का सामान जला, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
सोमवार, जुलाई 21, 2025
0
Tags


