एसएम क्रिकेट एकेडमी (SM Cricket Academy) की तरफ से SMPL Monsoon Cup-2025 का आयोजन किया जा रहा है। लीग के दूसरे मुकाबले में एसएमसीए स्ट्राइकर्स (SMCA Strikers) का मुकाबला एसएमसीए टाइटंस (SMCA Titans) से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में एसएमसीए स्ट्राइकर्स (SMCA Strikers) के कप्तान काव्यांश राजपुरोहित ने एक बार फिर अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी। स्ट्राइकर्स ने बनाए 242 रन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी एसएमसीए टाइटंस (SMCA TITANS) को गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत मिली। स्ट्राइकर्स के कप्तान काव्यांश राजपुरोहित ने अपनी पारी से टीम को संभाला । काव्यांश ने 72 गेंदों में 75 रनों की जबरदस्त पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्ट्राइकर्स ने 44.1 ओवर में 242 रन बनाये। 238 रनों पर ऑलआउट हुई टाइटंस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस को मजबूत शुरुआत मिली। टीम की तरफ से युवराज ने 50 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाये। युवाराज के पारी के बावजूद स्ट्राइकर्स ने टाइटंस को 238 रनों पर ऑल आउट कर और मुकाबले को जीत लिया । टूर्नामेंट का अगला लीग मैच 4 जुलाई को गंगाना के एसएम क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इसमें एसएमसीए स्ट्राइकर्स (SMCA Strikers) और एसएमसीए वॉरियर्स ( SMCA WARRIORS) आमने -सामने होंगे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4FX0tT2
एसएमपीएल मानसून कप-2025 के दूसरे मुकाबले में स्ट्राइकर्स विजयी:काव्यांश ने खेली कप्तानी पारी, 72 गेंदों पर 75 रन बनाकर टीम को दिलाई जीत
शुक्रवार, जुलाई 04, 2025
0
Tags

