प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट को अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन में केवाईसी अपडेट करनी होगी। इन कैंडिडेट को आधार और जन आधार नंबर जोड़ने के लिए स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल पर सात जुलाई से आवेदन करना होगा। बिना अपग्रेडेशन के कोई भी कैंडिडेट अब किसी भी वैकेंसी में फॉर्म नहीं भर सकेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि वर्तमान में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में 69 लाख 58 हजार 433 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। इनमें से आधार नंबर द्वारा सत्यापित 37 लाख 53 हजार 302 तथा जन आधार के माध्यम से सत्यापित 21 लाख 70 हजार 830 अभ्यर्थी ही हैं। शेष 10 लाख 34 हजार 301 अभ्यर्थियों ने एसएसओ आईडी के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाया है। आयोग द्वारा विभिन्न ओटीआर प्रोफाइल की जांच में यह सामने आया है कि कई अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक प्रोफाइल विभिन्न एसएसओ आईडी के माध्यम से बनाए हुए हैं। ऐसे में दोहरीकरण को रोकने तथा अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि अभ्यर्थी एसएसओ आईडी द्वारा बनाए गए अपने ओटीआर प्रोफाइल को आधार अथवा जन आधार द्वारा ई-केवाईसी के माध्यम से सत्यापित करे। आयोग सचिव ने बताया कि कार्मिक विभाग द्वारा जारी 27 नवंबर 2024 के नोटिफिकेशन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को लेकर स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से किसी भी भर्ती में आवेदन करने के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। इसीलिए आयोग द्वारा 7 जुलाई 2025 से आधार/जन आधार के माध्यम से ओटीआर ई-केवाईसी करने का अवसर अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Cxsr40G
बिना KYC अपडेट नहीं भर सकेंगे वेकेंसी के फॉर्म:10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट को 7 जुलाई से करना होगा आवेदन, एक से अधिक प्रोफाइल पर लगेगा अंकुश
शुक्रवार, जुलाई 04, 2025
0
Tags

