चूरू जिले में हरियालो राजस्थान और चौधरी चरण सिंह पारिवारिक वानिकी मिशन के तहत बुधवाली गांव में पौधारोपण किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राउमावि बुधवाली के स्टाफ, स्टूडेंट और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। रतनगढ़ ब्लॉक संयोजक शिक्षक प्रकाश कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्याख्याता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव की श्मशान भूमि, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुल 700 पौधे लगाए गए। प्रिंसिपल गिरधारीलाल स्वामी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार जताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर पौधारोपण करने का आह्वान किया। साथ ही पौधों की देखभाल के लिए ग्रामीणों और युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद पारीक, परमेश्वरलाल पारीक, सुबेसिंह, धर्मवीर, सुशील कुमार, बिलाल अहमद, मेहरवाना, जितेंद्र धाबाई, सोनू सोनी, लूणाराम, मातुराम, सुरेश कुमार, सुरेंद्र ढूकिया और सीताराम सहित कई लोग मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ej82Sfa
बुधवाली में एक दिन में लगे 700 पौधे:श्मशान भूमि और खेल मैदान पर स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स ने किया पौधारोपण
गुरुवार, जुलाई 17, 2025
0
Tags


