हनुमानगढ़ जिले के भादरा में शुक्रवार को राजस्थान जन चेतना मंच द्वारा बिजली, पानी और नगरपालिका की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कल्पित शिवराण को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसडीएम और पूर्व विधायक के बीच तीखी बहस हो गई। एसडीएम ने कहा- तेरे जैसे बहुत देखे हैं। जवाब में चौधरी ने कहा- तू मुझे जानता नहीं, ठीक कर दूंगा। घटनाक्रम में कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक नारेबाजी की। एसडीएम के बाहर नहीं आने और पुलिस द्वारा अंदर जाने से रोके जाने पर डॉ. चौधरी ने पुलिस को धक्का देकर कार्यालय में प्रवेश किया। जन चेतना मंच ने प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कार्यालय जाम करने की चेतावनी दी गई है। डॉ. सुरेश चौधरी ने 1993 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन अपने ससुर चौधरी ज्ञानसिंह से हार गए। इसके बाद उन्होंने जन चेतना मंच की स्थापना की। 2000 में उनके आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक छात्र की मौत हुई थी। 2003 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भारी मतों से जीत हासिल की।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zPTLKrE
भादरा में बिजली-पानी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन:पूर्व विधायक और एसडीएम के बीच नोकझोंक, कार्यालय जाम करने की चेतावनी
शनिवार, जुलाई 12, 2025
0
Tags

