भास्कर एक्सपर्ट देशभर में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। प्रदेश में बैंक के दलाल सक्रिय हैं, जो लोगों को स्कीम के नाम पर गुमराह कर बीसी पाइंट के जरिए बैंक खाते खोलकर साइबर ठगों को बेच रहे हैं। भास्कर ने खाता बेचने वाले रैकेट का खुलासा करने के लिए टोंक पहुंच कर दलालों से पंजाब नेशनल बैंक और फिनो बैंक का खाता 7-7 हजार रुपए में खरीदा। दलाल से 10 से अधिक बैंक खातों का सौदा भी किया। दलाल का कहना था कि बैंक खाते की लिमिट के हिसाब से पैसे देने होंगे। सरगना इस्माइल व इमरान हर बैंक का खाता बेचने के लिए तैयार थे। भास्कर रिपोर्टर को 1 करोड़, 2 करोड़ की लिमिट का खाते देने के लिए भी तैयार हो गए। उसके बदले में 4 से 6 लाख रुपए मांगे। दोनों ने अपने मोबाइल में सिम डालकर खाते में यूपीआई अकाउंट को लिंक करके भी दिखाया। उन्होंने देशभर में खाते बेचने का दावा करते हुए कहा कि बीसी पॉइंट व बैंक अधिकारियों के साथ उनकी पूरी सेटिंग है। लिमिट के हिसाब से खाते की बोली {पीएनबी : 1 लाख लिमिट- 18 हजार {यूके बैंक : 1 लाख लिमिट- 17 हजार, {फिनो बैंक : 25 हजार लिमिट - 6 हजार {यस बैंक : 1 लाख लिमिट- 22 हजार {यूनियन बैंक : 35 हजार लिमिट-8 हजार {रूपे बैंक : 1 लाख लिमिट- 10 हजार {1 करोड़ लिमिट - 6 लाख {2 करोड़ लिमिट - 11 लाख {15 करोड़ लिमिट - 30 लाख बीसी पॉइंट पर आसानी से खाता खुल रहा, दोबारा वेरिफाई नहीं बीसी पॉइंट पर ज्यादा आसानी से खाता खुल रहा है, जिसका बैंक दोबारा वेरिफिकेशन नहीं करता। क्योंकि बीसी पॉइंट पर कोई सरकारी कर्मचारी तो होता नहीं। उनको तो बैंक खाता खोलने का कमीशन मिलता है, तो ज्यादा से ज्यादा खाता खोलने की कोशिश करेंगे। कम से कम बैंकों को बीसी पॉइंट से खुलने वाले खातों का दोबारा वेरिफाई करने का सिस्टम होना चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर साल लाखों रुपए जागरूकता के लिए खर्च करता है, लेकिन हकीकत में गांवों में जागरूकता के लिए बैंक कोई ज्यादा काम नहीं कर रहे। भास्कर ने दलालों से 10 खातों का सौदा किया कई राज्यों में नेटवर्क, मैनेजर से भी सेटिंग : इस्माइल ने बताया कि 2023 से खाता बेचने का काम कर रहा है। मुम्बई, हरियाणा, गुजरात, सवाई माधोपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर समेत कई शहरों में नेटवर्क है। सवाई माधोपुर में कुछ समय पहले 1-1 करोड़ लिमिट के खाते दिए। डिमांड के हिसाब से भी खुलवाते हैं, क्योंकि खातों की लिमिट बढ़ाने के लिए बैंक मैंनेजर तक को पैसे देने पड़ते हैं। उसने कहा कि अगर किसी खाते में दिक्कत आए तो उसको भी सही करवाकर देंगे। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर को बैंक खाता देता दलाल, फोन में बताई दिखाई लिमिट। स्कीम का लालच देकर खुलवाते हैं खाते, फिर ठगों को बेच रहे {खाते खोलने व बेचने में बैंक कर्मचारी, बैंक बीसी पॉइंट व कई बदमाश शामिल हैं। बदमाश लोगों को सरकार की नई-नई स्कीम का झांसा देकर 1500-2000 रुपए देते हैं। उनसे आधार, पेन कार्ड, फोटो लेते हैं। बीसी पॉइंट में खाते खुलवाते हैं। ई-मित्र से सिम भी जारी करवाते हैं। बीसी पॉइंट से खाता खुलने के बाद कुछ समय बाद बैंक से डायरी, चेकबुक व एटीएम कार्ड मिल जाते हैं। डॉ. आरसी लोढ़ा, सेवानिवृत्त निदेशक, एसबीआई दलालों से खरीदी गई बैंक पासबुक्स।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/C60kyUh
बैंक खाता 7-7 हजार में बेच रहे दलाल, एक करोड़ लिमिट के खाते की कीमत 6 लाख
सोमवार, अगस्त 18, 2025
0

