नागौर जिले में अपराध करके फरार हुए 9 आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने जघन्य अपराध में लिप्त 7 आरोपियों पर 5-5 हजार व 2 आरोपियों पर ढाई-ढाई हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि इनामी 9 आरोपियों में से 3 आरोपी नागौर के ही रहने वाले हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों या आरोपियों को पकड़ने में सहयोग करने वाले लोगों को इनाम दिया जाएगा। इनाम का निर्णय एसपी स्तर पर होगा। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि नागौर कोतवाली के एनडीपीएस एक्ट के आरोपी नानूराम तंवर निवासी कोटड़ी(झालावाड़), नागौर कोतवाली के एनडीपीएस एक्ट के आरोपी मनोहर सियाग निवासी लियादरा(सांचौर), नागौर कोतवाली के एनडीपीएस एक्ट के आरोपी जितेंद्र सिंह निवासी अमृतसर(पंजाब), नागौर कोतवाली के एनडीपीएस एक्ट के आरोपी भैरूंलाल बणजारा निवासी बेगूं(चित्तौड़गढ़), सदर थाने के आरोपी विक्रम सिंह राजपूत निवासी बाडोडा(जैसलमेर), सदर थाने के आरोपी गणेशराम बेनीवाल निवासी सिंगड़(नागौर), मेड़ता सिटी थाने के पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के आरोपी इरफान हमाल निवासी मेड़ता सिटी(नागौर) पर 5000-5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इसी प्रकार नागौर सदर थाने के एनडीपीएस एक्ट के आरोपी महेंद्र ज्याणी निवासी पूनासर(मताैड़, फलौदी) और नागौर सदर थाने के एनडीपीएस एक्ट के आरोपी शिंभूरा माचरा निवासी गोगेलाव(नागौर) पर 2500-2500 रूपए का इनाम घोषित किया गया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने इनामी 8 आरोपियों की फोटो भी जारी की है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mb21thv
नागौर में 9 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:सदर थाना, कोतवाली और मेड़ता सिटी थानों में दर्ज हैं मुकदमे
गुरुवार, सितंबर 11, 2025
0

