पंजाब में आई भयंकर बाढ़ ने जहां लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं जयपुर की तीन नन्हीं उम्र के छात्रों ने समाज के लिए बड़ी मिसाल पेश की है। जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल के विहान लुनिया, आरुष मोदी और आरव फौजदार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ‘मिशन राहत’ की शुरुआत की है। छात्रों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाना है, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी है कि छोटी उम्र में भी बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है। उनकी इस पहल को स्थानीय लोगों से लेकर सोशल मीडिया तक भरपूर सराहना और समर्थन मिल रहा है। जयपुर में चार स्थानों पर बनाए राहत सामग्री संग्रहण केंद्र छात्रों ने अभियान की शुरुआत कर दी है और लोगों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़ी मदद में बदल सकते हैं और यही संवेदनशीलता समाज को एकजुट करती है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tHlh92Y
पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए तीन छात्रों की पहल:जयपुर में मिशन राहत की शुरुआत, तीन स्थानों पर बनाए गए राहत सामग्री संग्रहण केन्द्र
बुधवार, सितंबर 10, 2025
0

