उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एक कॉन्स्टेबल ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ धमकाने और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया। कॉन्स्टेबल ने इस संबंध में थानाधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि गिरीजा व्यास पेट्रोल पंप के आगे मूमल हेरिटेज रेस्टोरेंट गुरुवार देर रात 12 बजे खुला हुआ था। बाहर 7-8 गाडियां खड़ी थीं और लोग जमा थे। कॉन्स्टेबल ने बताया- उसने रेस्टोरेंट संचालक के बेटे को बंद करने के लिए कहा। साथ ही रात 11 बजे बाद रेस्टोरेंट खुला नहीं रखने की बात कही थी। इस बात पर रेस्टोरेंट संचालक भड़क गया और फोन करके धमकी देने लगा। थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया- कॉन्स्टेबल शिवलाल ने इस संबंध में शिकायत दी है। मामले में जांच जारी है। संचालक बोला- तूने रेस्टोरेंट पर मेरे बच्चे को कैसे धमकाया कॉन्स्टेबल शिवलाल ने शिकायत में बताया- पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ते में सवीना थाने में रात्रि सिगमा में मेरी ड्यूटी थी। गुरुवार रात 11 बजे एकलिंगपुरा चौराहा पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। इस पर मैं रवाना हुआ। गिरीजा व्यास पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे तो रात करीब 12 बजे एक रेस्टोरेंट खुला दिखा। जहां करीब 15 से 20 लोग थे। कॉन्स्टेबल ने संचालक के बेटे को रेस्टोरेंट बंद करने की बात की। साथ ही 11 बजे बाद रेस्टोरेंट नहीं खोलने की हिदायत दी। इसके बाद मैं रवाना हो गया। कुछ देर बाद रेस्टोरेंट संचालक का कॉन्स्टेबल के मोबाइल पर कॉल आया। इसमें संचालक फूलसिंह ने आक्रोश में कहा- तू रेस्टोरेंट पर मेरे बच्चे को धमकाकर आया है। तेरी औकात नहीं है रेस्टोरेंट बंद करवा दे। तेरी दादागिरी यहां मत चलाना। मैं धंधा कर रहा हूं, तू क्या बिगाड़ लेगा मेरा। कॉन्स्टेबल ने कहा- संचालक के बच्चे को मैंने धमकी नहीं दी। रात 12 तक रेस्टोरेंट खोलने से मना किया था।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Y95Dps0
कॉन्स्टेबल ने रेस्टोरेंट संचालक पर लगाया धमकी देने का आरोप:देर रात खुले कैफे को बंद करवाने पर भड़का; कहा- तेरी दादागिरी यहां मत चलाना
शनिवार, मई 30, 2026
0
Tags

