राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट में दौसा और जैसलमेर के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में दौसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैसलमेर को 33 रन से हराकर जीत हासिल की। मौसम खराब होने के कारण मैच दोपहर बाद शुरू हुआ। 26-26 ओवर का मैच खेला गया। जैसलमेर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। ग्राउंड और पिच पर नमी होने के बावजूद दौसा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 9 विकेट खोकर 225 रन बनाए। जैसलमेर को हराकर दौसा ने जीत दर्ज की सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि दौसा की ओर से नमन देव शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 73 रन बनाए। वहीं सचिन शर्मा ने 24 गेंदों में तेज़तर्रार 50 रन की पारी खेली। अर्नब गौतम ने 34 गेंदों में 42 रन का योगदान दिया। दौसा टीम ने 225 रनों का लक्ष्य हासिल किया है। वहीं जैसलमेर की टीम 25.2 ओवर में 191 रन पर ही सिमट गई। जिससे दौसा टीम ने 33 रनों से ये जीत अपने नाम दर्ज कर ली। गेंदबाजी में करण मीणा और सज्जन शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि सचिन शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। जैसलमेर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जिससे दौसा को शुरुआती परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दौसा की टीम ने विशाल स्कोर खड़ा कर जैसलमेर पर दबाव बनाया और शानदार जीत दर्ज की। अगला मुकाबला 1 जून को भरतपुर से होगा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wL5ntIx
दौसा टीम ने जैसलमेर को 33 रनों से हराया:मौसम खराब होने से दोपहर में शुरू हुआ मैच, सोमवार को होगा भरतपुर से मुकाबला
सोमवार, जून 01, 2026
0

