पीएम नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान आने के साथ देश की सबसे हाईटेक रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से एक आदेश भी निकाला गया है, जिसमें छुट्टी के दिन भी सामान्य दिनों की तरफ ऑफिस खुले रहेंगे। सभी अधिकारियों और कर्मचारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। इधर, रिफाइनरी के गेट नंबर 4 के सामने डोम लगने का काम भी शुरू हो गया है। पीएम विजिट से पहले सीएम भजनलाल शर्मा भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेगे। बता दें कि पहले पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन एक दिन पहले 20 अप्रैल को रिफाइनरी की सीडीयू-वीडीयू यूनिट में अचानक आग लग गई थी। इससे उद्घाटन प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया था। टेंट लगाने की तैयारी शुरू पीएम के 4 जुलाई को प्रस्तावित दौर के बाद पचपदरा रिफाइनरी के गेट नंबर 4 के सामने एक बार फिर से डोम लगने का काम शुरू हो गया है। आगामी एक सप्ताह में डोम लगने काम पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आई है कि डोम 20 अप्रैल जितना ही लगाया जाएगा, अथवा उसका आकार कम रहेगा। एडीएम ने निकाला आदेश पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए एडीएम ने भी एक आदेश निकाला है। इसमें लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का 4 जुलाई को एचआरआरएल रिफाइनरी पचपदरा में भ्रमण प्रोग्राम प्रस्तावित है। प्रोग्राम को ध्यान में रखते हुए राजकीय अवकाश के दिनों में बालोतरा जिले के सभी राजकीय ऑफिस सामान्य दिनों की तरफ खुले रहेंगे। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने ऑफिस में उपस्थित रहेंगे। रिफाइनरी में दोबारा शुरू हुआ था काम देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद प्रोडक्शन 19 जून को फिर से शुरू हो गया था। मुख्य क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) की मरम्मत की गई। 2 महीने बाद इस यूनिट को फिर से शुरू किया। 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से 4500 एकड़ (7200 बीघा) में यह रिफाइनरी बनी है।
इससे जुड़ी खबर पढ़े… PM मोदी 4 जुलाई को कर सकते हैं रिफाइनरी उद्घाटन:इस माह शुरू होगा पेट्रोल-डीजल प्रोडक्शन, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में प्रोडक्शन शुरू:2 महीने पहले लगी थी आग; पीएम मोदी जुलाई में कर सकते हैं उद्घाटन
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/95EFZlq
पीएम मोदी 4-जुलाई को आएंगे, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन:छुट्टी पर भी खुले रहेंगे ऑफिस; डोम बनाने की तैयारियां शुरू
गुरुवार, जून 25, 2026
0
Tags

