खैरथल-तिजारा थाना क्षेत्र के गांव देवता में शनिवार को तीन साल की बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची अपने घर के पीछे खेल रही थी। इस दौरान दो अन्य बच्चे भी झुलस गए। घर के पीछे खेल रहे थे बच्चे मृतका के पिता जयप्रकाश खारवाल ने बताया- शनिवार को उनकी बेटी प्रीति (3) अपने साथी दीपांश और कुलवंत के साथ घर के पीछे खेल रही थी। इसी दौरान खेत से गुजर रही बिजली लाइन के नीचे लटके और जमीन के बेहद करीब पड़े तारों के संपर्क में आने से तीनों बच्चों को जोरदार करंट लगा। अस्पताल में प्रीति को मृत घोषित किया हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को तत्काल किशनगढ़बास रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। दीपांश और कुलवंत को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बिजली विभाग पर लापारवाही का आरोप लगाया मृतका के दादा जय सिंह खारवाल ने किशनगढ़बास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खेत से गुजर रहे बिजली के तार लंबे समय से असुरक्षित और नीचे लटके हुए थे। जय सिंह खारवाल के अनुसार, ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित ठेकेदार को मौखिक रूप से शिकायत कर इन तारों को ठीक कराने की मांग की थी। हालांकि, उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की घोर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cIEHrvd
करंट लगने से तीन साल की मामूस की मौत:घर के पीछे दोस्तों के साथ खेल रही थी, दो बच्चे घायल; विभाग पर लापारवाही का आरोप
रविवार, जून 14, 2026
0
Tags

