प्री-मानसून की पहली जोरदार बरसात ने झुंझुनूं नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम और दावों की पोल खोल दी। मंगलवार को हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा हो गया। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अफरा-तफरी का माहौल दिखा। सबसे ज्यादा विकट स्थिति शहर के रोड नंबर 3 पर दिखी। यहां जलभराव के कारण सड़क और नाले का फर्क पूरी तरह खत्म हो गया। इसके चलते एक एक निजी टूरिस्ट बस अचानक सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि बस एक तरफ झुककर अटक गई। बस का आधा हिस्सा पानी-मलबे में डूब गया और जाम लग गया। पानी-पानी हुआ सिस्टम तस्वीरों में देखें शहर के हालात..
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iIoXteq
पहली प्री-मॉनसून बारिश में डूबा झुंझुनूं:नाले में फंसी बस; हवाईपट्टी चौराहे से गांधी चौक तक समंदर जैसा नजारा
बुधवार, जून 17, 2026
0
Tags

