जोधपुर शहर के प्रतापनगर स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल को सोमवार को सीज किया गया। बताया जा रहा है कि होटल में न तो फायर सेफ्टी सिस्टम थे और न ही फायर एनओसी ले रखी थी। इससे पहले तीन नोटिस देने के बाद भी जब इसे लेकर कोई इंतजाम नहीं किए तो आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर सीएफओ जलज घासिया और उनकी टीम होटल पहुंची और नोटिस के साथ ताला लगाकर होटल को सीज किया।
हॉस्पिटल में आग के निगम ने शुरू किया अभियान दरअसल, कुछ दिनों पहले शहर के पावटा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लग गई थी। यहां भी टीम को कई खामियां मिली थी। इसके बाद नगर निगम की ओर से इसे लेकर अभियान शुरू किया गया था। सीएफओ जलज घासिया ने बताया कि यहां न तो फायर सेफ्टी सिस्टम था और न ही फायर एनओसी ले रखी थी। इसे लेकर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस पर टीम सोमवार शाम 4 बजे होटल पहुंची और वहां नोटिस लगाकर उसे सीज किया। उन्होंने बताया कि जब तक फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियां पूरी नहीं हो जाती होटल सीज रहेगी। अधिकारी बोले-पहले तीन बार नोटिस दे चुके थे सीएफओ जलज घासिया ने बताया कि फायर सेफ्टी के मापदंडो को पूरा नहीं करने और फायर एनओसी के लिए पहला नोटिस 27 अगस्त 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद दूसरा नोटिस 22 नवंबर 2024 को जारी किया गया था। लास्ट नोटिस 2 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद भी हालात वैसे ही थे। सीएफओ ने बताया कि फायर सेफ्टी और एनओसी जरूरी होने के बाद भी फायर सेफ्टी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में होटल सीज की कार्रवाई की गई है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f2ogtxK
जोधपुर के सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल को किया सीज:नोटिस देने के बाद फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे, टीम ने गेट पर लगाया ताला
मंगलवार, जून 16, 2026
0

