कोटा| यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) से कर्मचारी नाखुश हैं। अरसे से ओपीएस की मांग कर रहे केंद्र-राज्य कर्मचारी इसे झुनझुना बता रहे हैं। सरकार को संदेश देने के लिए 2 सितंबर को दोपहर एक बजे नयापुरा िस्थत नागाजी के बाग से ‘संदेश रैली’ निकाली जाएगी। राजस्थान शिक्षक महासंघ के आह्वान पर विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक नागाजी के बाग में मंगलवार को हुई। बैठक में राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम की कमियों की ओर शिक्षकों ध्यान आकर्षित किया। आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारी का सेवाकाल में काटा गया अंशदान हड़पना चाहती है। सेवानि वृत्ति के समय अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत न देकर अंतिम वर्ष के मूल वेतन के औसत का 50 प्रतिशत देना कर्मचारी के साथ कुठाराघात है। सेवानिवृत्त के लिए 25 वर्ष सेवा अवधि भी अधिक है। बैठक में राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रज ीतसिंह सोढ़ी, रूपेश गुप्ता, हनुमान मेघवाल, रोहित प्रजापति, हेमराज मेरोठा, प्रमेंद्र कुमावत, अनिल शर्मा शामिल थे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ab10gnU
यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध में 2 को संदेश रैली
बुधवार, अगस्त 28, 2024
0

