बाड़ी उपखंड की बसई डांग थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार लेकर वारदात की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दीपावली के त्योहार पर झगड़ा कर रहे करीब आधा दर्जन लोगों की शांति भंग में गिरफ्तारी की है। पुलिस द्वारा गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। बसई डांग थाना अधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया- त्योहार पर पुलिस द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है। ऐसे में जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी सहदेव पुत्र रामबरन गुर्जर को सती माता के मंदिर से गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात की फिराक में था। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शांतिभंग में पकड़े पांच आरोपी वहीं त्योहार पर झगड़ा फसाद करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। एसएचओ घनश्याम सिंह ने बताया-ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव डायलेंन का पुरा में दो पक्षो में आपस में झगड़ा हो रहा हैं जो कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी रामबृज पुत्र करण सिंह गुर्जर, दिलीप पुत्र रामबरन गुर्जर,राकेश पुत्र मुरली गुर्जर,धर्मेंद्र पुत्र रामदयाल गुर्जर और सुरेश पुत्र करन सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UsOzlRk
बसई डांग पुलिस की कार्रवाई:अवैध हथियार लेकर घूम रहा बदमाश पकड़ा, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
रविवार, नवंबर 03, 2024
0
Tags

