दीपावली की शाम बाइक पर गांव जा रहे युवक को गाडी ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बाडृमेर जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके एनएच 68 बेनीवलों की ढाणी सुदाबेरी गांव की है। सूचना मिलने पर धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को धोरीमन्ना फरड़ोदों की ढाणी निवासी रमेश कुमार पुत्र पाबूराम ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया- मेरा छोटा भाई मिश्राराम (23) गुरुवार शाम को धोरीमन्ना से गांव की तरफ आ रहा था। नेशनल हाइवे 68 बेनीवालों की ढाणी सुदाबेरी गांव में सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रॉन्ग साइड का जाकर टक्कर मार दी। सिर में हेलमेट पहनने के बावजूद सिर पत्थर से टकरा जाने से हेलमेट टूट गया। सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लगने से घायल हो गया। आसपास के लोग व परिजन उसको प्राइवेट गाड़ी से धोरीमन्ना के कृष्णा हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इसके मृतक के शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। धोरीमन्ना थाने के हेड कॉन्स्टेबल रंगाराम ने बताया परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं, शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं घटना की जांच पड़ताल कर रही है। इनपुट : दिनेश ढाका
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UVf265S
NH-68 पर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत:धोरीमन्ना से गांव जाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जुटी जांच में
शनिवार, नवंबर 02, 2024
0

